फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ahraura police and Excise Department recovered Liquor worth 2.5 crore rupees in mirzapur smugglers are arreste

Mirzapur News: ढाई करोड़ की शराब बरामद, हिमांचल प्रदेश से झारखंड ले जा रहे थे कंटेनर, तस्कर भी अरेस्ट

Mon, 18 Mar 2024 08:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

Mirzapur News: पुलिस ने कंटेनर से अंतर्राज्यीय तस्कर पवन कुमार निवासी साहा थाना साहा जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया। आरोपी का चालान कर जेल भेजा दिया गया। कंटेनर में नाइट क्वीन व्हीस्की ब्रांड की शराब थी।

विज्ञापन
ahraura police and Excise Department recovered Liquor worth 2.5 crore rupees in mirzapur smugglers are arreste
कंटेनर में शराब की पेटियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस और आबकारी की टीम ने बीती रात सुकृत बार्डर बहद गांव हिनौता छातो के पास से कंटेनर में लदे 930 पेटी शराब को बरामद किया। गाड़ी से एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। मामले का खुलासा एसपी अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता कर किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


अहरौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हिनौता छातो गांव की ओर से कंटेनर में लदी शराब जा रही है। अहरौरा पुलिस आबकारी विभाग की टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरु किया। चेकिंग के दौरान आ रही कंटेनर को रोककर चेकिंग किया तो उसमें लदी 930 पेटी शराब बरामद हुई। 930 पेटी में 11160 बोलत अवैध अंग्रेजी शराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कंटेनर से अंतर्राज्यीय तस्कर पवन कुमार निवासी साहा थाना साहा जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया। आरोपी का चालान कर जेल भेजा दिया गया। कंटेनर में नाइट क्वीन व्हीस्की ब्रांड की शराब थी।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अंग्रेजी शराब को हिमांचल प्रदेश से झारखण्ड ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते हैं। बिक्री के लिए ले जा रहे शराब को विभिन्न प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नम्बर प्लेट उस प्रदेश के अनुसार बदल देते है, ताकि पकड़े न जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed