फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ahilyabai Holkar did work for all the people of the society

अहिल्याबाई होल्कर ने समाज के सभी लोगों के लिए किया काम

Mon, 31 May 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar did work for all the people of the society
राजमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट भवन पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक और धार्मिक कार्यो के साथ-साथ सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। साथ ही अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर मंदिर बनवाएं, घाट व कुंओं का निर्माण कराया, मार्ग बनवाये, भूखों के लिए भोजनालयों का निर्माण किया, प्यासों के लिए प्याऊ बनवाया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक और मालवा प्रांत की महारानी थी। ज्यादातर लोग राजमाता अहिल्या देवी होल्कर नाम से भी जानते हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के चोंडी गांव में 1725 में हुआ था। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, राम गोपाल बिंद, सुनील पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह मुन्ना, घनश्याम साहू, अरशद, संतोष यादव, मुकेश साहू, शशांक यादव, संदीप बिंद, आकाश यादव, महेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, राजकुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed