फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After watching the web series Mirzapur he hatched a conspiracy

Mirzapur News: वेब सीरीज मिर्जापुर देखकर रच डाली साजिश, नाबालिग आरोपी ने खुद का नाम रखा कालीन भइया

Wed, 16 Apr 2025 10:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 10:32 PM IST
सार

वेब सीरीज देखने वाले अगर इसे अपने जीवन में उतारने लगे तो इसे क्या कहेंगे। मिर्जापुर के बहुती जंगल में 14 अप्रैल को मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं जो वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रभावित हैं। जानकारी के अनुसार सीरीज देखकर ही इन्होंने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
After watching the web series Mirzapur he hatched a conspiracy
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पड़री थाना क्षेत्र के कम्हारी गांव से बोेलेरो चालक की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। आरोपियों ने बोलेरो बुक कर जंगल में चालक को शराब पिलाने के बाद चाकू से उसकी हत्या की थी। इसके बाद बोलेरो लूट ली। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं।

विज्ञापन


एएसपी आपरेशन ओपी सिंह और सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि कम्हारी गांव निवासी प्रमोद गुप्ता (26) के पास बोलेरो थी, जो बुकिंग में चलाता था। 10 अप्रैल को गांव के दो नाबालिग लड़के बोलेरो बुक कर पटेहरा जाने की बात कहकर प्रमोद को ले गए थे। इसके बाद प्रमोद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन


प्रमोद के भाई अमित गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। इसके बाद 14 अप्रैल को बहुती जंगल में प्रमोद की लाश मिली थी। अमित के साले ने बरकछा के पास प्रमोद के साथ तीन लोगों को देखा था। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के बाद बोलेरो, हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगी दो शर्ट बरामद कर ली गई। इसके बाद चौथे आरोपी हेमंत कुमार पांडेय उर्फ दीपक निवासी पथरौर, थाना संतनगर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बोलेरो में लगी मैट और म्यूजिक सिस्टम बरामद किया गया। एएसपी आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह और चौथे को जेल भेज दिया गया है।

बिदाई कराने के बहाने बुक की थी गाड़ी
सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि प्रमोद के गांव के दो किशोरों ने किसी महिला की विदाई कराने के नाम पर बोलेरो बुक की थी। आरोपियों ने 10 अप्रैल को प्रमोद को भरुहना चौराहे पर बुलाया। वहां देहात कोतवाली क्षेत्र का एक और नाबालिग मिला।

इसके बाद पटेहरा के लिए निकले। आरोपियों ने दो बोतल शराब खरीदी। उन्होंने बोलरो चालक प्रमोद को खूब शराब पिलाई। खुद कम शराब पिलाई। लालगंज के बहुती जंगल में पहुंचने पर आरोपियों ने चाकू से प्रमोद की हत्या कर शव झाड़ी में छिपा दिया।

वहां से बोलेरो लेकर हेमंत पांडेय उर्फ दीपक के पास पहुंचे। दीपक से पहले ही दो लाख रुपये में बोलेरो बेचवाने की बात हो गई थी। दीपक ने बोलेेरो से मैट और म्यूजिक सिस्टम निकाल लिया।

बच गया अघवार निवासी बोलेरो चालक
कम्हारी निवासी दोनों नाबालिग 15 दिन पहले वाहन लूटने की योजना बना रहे थे। 10 अप्रैल को दोनों अघवार निवासी एक बोलेरो चालक के घर साइकिल से पहुंचे थे। उसकी बोलेरो खाली नहीं थी। इसके बाद उन्होंने प्रमोद की बोलेरो बुक की थी। अगर अघवार निवासी चालक की बोलेरो की बुकिंग हो गई होती, तो वह शायद जिंदा नहीं होता।


वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रेरित थे आरोपी
पुलिस ने बताया कि बोलेरो लूटने और हत्या करने वाले तीनों नाबालिग वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रेरित थे। सीओ सदर ने बताया कि वेब सीरीज के मुख्य पात्र कालीन भैया के नाम पर एक नाबालिग आरोपी ने अपना नाम कालीन भैया रख लिया था। फिल्मों से प्रेरित होकर आरोपियों ने हत्या और लूट की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed