{"_id":"6094e5ebb900da7187067c64","slug":"after-registering-the-biggest-victory-in-sakteshgarh-basanti-presented-the-example-got-962-votes-in-the-election-for-the-post-of-prime-minister-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : सक्तेशगढ़ में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर बसंती ने पेश की मिसाल, प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मिले हैं 962 मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : सक्तेशगढ़ में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर बसंती ने पेश की मिसाल, प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मिले हैं 962 मत
Fri, 07 May 2021 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में विकासखंड राजगढ़ के रामपुर सक्तेशगढ़ ग्राम पंचायत सीट से सबसे बड़ी जीत हासिल कर बसंती ने सफलता की मिसाल पेश की है। एससी महिला सीट पर बसंती देवी ने 962 मतों से कलावती को हराकर इतिहास कायम किया। अब हर कोई अपनी बेटी को बसंती की सफलता की कहानी बता रहा है।
इस सीट पर वर्षों से काबिज हो रहे एक सफेदपोश की साख लगी हुई थी। आजादी के बाद से लगातार एक ही परिवार से जुड़े लोगों नें गांव की कमान संभाल रखी थी। लेकिन इस बार जनता का मूड बिल्कुल अलग दिखा और दूसरों के घर काम करने वाली बसंती देवी को भारी मतों से जीत मिली। गांव से तीन महिला प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए दावेदारी की थी, जिनमें 1621 मत पाकर बसंती देवी सबसे ऊपर रहीं। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कलावती देवी को 659 वोट ही मिले। जीत के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसमें मुख्य रूप से प्रधान सहयोगी राहुल सिंह, राजेश कुमार सिंह, धर्मावती देवी, अंशु सिंह आदि लोग शामिल रहे।