{"_id":"6ac552e11e83fb80370e3d01","slug":"after-persecuting-sages-and-saints-ravana-lifted-mount-kailash-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-162594-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: साधु-संतों पर अत्याचार के बाद रावण ने उठाया कैलाश पर्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: साधु-संतों पर अत्याचार के बाद रावण ने उठाया कैलाश पर्वत
विज्ञापन
नगर में चल रही 21 दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन सोमवार रात गोला साहबराम स्थित रामलीला मंच पर रावण की तपस्या, कैलाश पर्वत उठाने, अत्याचार, शांतनु द्वारा दशरथ को श्राप और क्षीर सागर की झांकी का मंचन किया गया। लीला देखने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंचन में गोविंद जायसवाल ने रावण, कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय ने राजा दशरथ, महेंद्र साहू ने श्रवण कुमार और लक्ष्मी गुप्ता ने ज्ञानमती का अभिनय किया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
रामलीला के चलते नगर में इन दिनों चहल-पहल बढ़ गई है। लीला को सकुशल संपन्न कराने में श्रीराघवेन्द्र रामलीला समिति के निदेशक अनिवाश अग्रवाल, अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री संजय साहू सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य श्रद्धा एवं भक्तिभाव से जुटे हैं।