फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After midnight, queues of devotees started forming

Mirzapur News: आधी रात के बाद लग गईं आस्थावानों की कतारें

Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
After midnight, queues of devotees started forming
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को पहले मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आधी रात के बाद से ही गंगा घाटों और मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। भोर में मंगला आरती से पहले गंगा पर स्नान कर श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए कतारबद्ध हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान विंध्यधाम की समूची गलियां माता के जयकारे से गूंजायमान रहीं। हर कोई मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर सहित विभिन्न होटल और धर्मशालाओं में डेरा डाले साधक विधिवत कलश स्थापना के बाद मां विंध्यवासिनी की आराधना में जुटे रहे। घरों में भी लोगों की तैयारियां शुरु रही। चैत्र नवरात्र पर भोर में कलश स्थापना के बाद लोगों के घरों में बजते शंख और घंटी के साथ ही आरती की गूंज से आसपास का इलाका गुंजायमान रहा। विंध्याचल क्षेत्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद ज्यादातर श्रद्धालुओं ने त्रिकोण मार्ग पर पहुंचकर मां काली और अष्टभुजा देवी का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed