फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates to strike

मांगे न माने जाने तक न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत

Sat, 06 Jun 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Sat, 06 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates to strike
कमिश्नरी बार एसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान सम्मानित सदस्यों द्वारा पूर्व के प्रस्ताव पर अमल किया गया। बैठक के दौरान अधिवक्ताआें ने कहा कि मंडलायुक्त के दुराग्रह व हठवादिता पूर्ण रवैये के कारण अधिवक्ता व आम वादकारियों को अनावश्यक रूप से कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा गया कि जब तक मंडलायुक्त अधिवक्तागणों की जायज मांगो को स्वीकार कर पूर्व की भांति पुराने भवन में न्यायिक दायित्वों का निर्वहन नहीं करते, तब तक अधिवक्तागण अनवरत न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एवं समस्त राजस्व न्यायालयों का भी बहिष्कार करते रहेंगे। बैठक का संचालन सचिव जयेश पटेल ने किया। इस दौरान अधिवक्ता गंगाराम यादव, दशरथ सिंह, संतोष तिवारी, ओम नारायण मिश्र, लव शुक्ल, दिलीप दूबे, सौरभ श्रीवास्तव, शंभू प्रसाद त्रिपाठी, विमला पांडेय, राजेश यादव, संजय उपाध्याय, सचऊराम यादव, रोहित पांडेय, सत्य प्रकाश गुप्त, ओपी सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed