फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates did a silent demonstration in the Commissionerate

Mirzapur News: अधिवक्ताओं ने कमिश्नरी में किया मौन प्रदर्शन

Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Advocates did a silent demonstration in the Commissionerate
मिर्जापुर। कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने आयुक्त के स्थानांतरण की मांग को लेकर मंगलवार को सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत मौन प्रदर्शन कर किया। अधिवक्ताओं का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चला।
विज्ञापन

कमिश्नरी बार एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने कहा कि नवंबर 2022 से कमिश्नरी न्यायालय में मुकदमों को सरसरी तौर पर निस्तारित किया जा रहा है। राजस्व, शस्त्र, गुंडा एक्ट, खनन, आपूर्ति आदि की अपीलें एडमिट नहीं हो रही हैं। इससे अधिवक्ता वादकारियों को न्याय दिलाने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं। इसलिए 27 जुलाई से कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार चल रहा है। उन्होंने आयुक्त के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र माली, आद्या प्रसाद सिंह, गंगा प्रसाद यादव, ओम नारायण मिश्र, संतोष तिवारी, सुशील दुबे, विमला शंकर दुबे, लव शुक्ला, जयेश पटेल, राजेश यादव, सौरभ श्रीवास्तव, आकाश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed