फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates demonstrated, commissioner came to meet

Mirzapur News: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, मिलने पहुुंचे आयुक्त

Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated, commissioner came to meet
मिर्जापुर। कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार करने के साथ ही बृहस्पतिवार को कमिश्नरी बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर में आयुक्त अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे। आयुक्त ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे अधिवक्ताओं को वार्ता के लिए बुलाया। ताकि बात कर समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

कमिश्नरी बार एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने कहा कि अध्यक्ष शंभू प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में 27 जुलाई से कमिश्नरी न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है। आंदोलन में कई अन्य एसोसिएशन के लोगों ने भी सहयोग किया। मौन प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार को भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में चकबंदी बार और तहसील बार के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस बीच धरना स्थल पर आकर आयुक्त ने कहा कि वे मामले को हल करने के लिए शुक्रवार को 11 बजे वार्ता करना चाहते हैं। इसके बाद संघ के सभागार में बैठक की गई। जिसमें सभी लोगों ने अपने विचार व सुझाव दिए। इसके बद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे कमिश्नरी बार का प्रतिनिधिमंडल आयुक्त से वार्ता करेगा। इस दौरान अध्यक्ष और सचिव के अलावा आद्या प्रसाद सिंह, गंंगा प्रसाद यादव, कृपा शंकर मिश्रा, विमला शंकर दुबे, संतोष तिवारी, ओम नारायण मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, जयेश पटेल, राजीव यादव, लव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed