फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   advocates constantly second day do protest

दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

Fri, 05 Jun 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 05 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
advocates constantly second day do protest
 अधिवक्ताओं और वादकारियों को कचरही परिसर में बने नए भवन में बैठने की व्यवस्था नहीं होने पर दूसरे दिन गुरुवार को भी वकीलों ने विरोध जताया। कमिश्नरी बार एसोसिएशन की कमिश्नरी परिसर में हुई बैठक में गुरुवार को निर्णय लिया गया कि जब तक अधिवक्ताओं की मांगो को नहीं माना जाता वे बुधवार को लिए गए निर्णय पर कायम रहेंगे। साथ ही पांच जून को सभी अधिवक्ता व वादकारी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कचहरी परिसर में चक्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वकीलों ने प्रत्येक न्यायालय दिवस पर संघ के प्रत्येक पदाधिकारी पूर्वान्ह 11 बजे एकत्रित होकर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट भवन तक जाने और सभा करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजतन यादव ने कहा कि आयुक्त द्वारा पूर्व में अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया गया था कि वकीलों और वादकारियों को बैठने के लिए नए भवन परिसर में समुचित व्यवस्था की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


जिसको लेकर अधिवक्ताआें में आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन चक्रमण कर अधिवक्ताओं ने पांच सूत्री मांग को पूरा करने की मांग की। जिसमें नवनिर्मित भवन के पास स्टांप वेंडर व फोटो स्टेट की व्यवस्था करना, पेयजल की समुचित व्यवस्था, कैंटीन एवं वाहन स्टैंड की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता गंगाराम यादव, कृपाशंकर मिश्रा, संतोष तिवारी, सत्य प्रकाश गुप्ता, जयेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed