{"_id":"6824e59e500a81fe6b0edb84","slug":"adverse-entry-to-tehsildar-notice-issued-to-three-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-133748-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन को नोटिस का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि, तीन को नोटिस का निर्देश
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक कर आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
इसमें असंतुष्ट फीडबैक ज्यादा मिलने पर उन्होंने तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि और अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता नलकूप और क्षेत्रीय दुग्ध अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायत करने वालों की समस्याएं जरूर सुनें। वहीं, राजस्व के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामलों का निपटारा किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कहा कि एक बार पोर्टल पर अपलोड की गई आख्या यदि फिर वापस आती है तो अधिकारी खुद मौके पर जाकर गुणवत्ता के साथ उसका निस्तारण करें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ. विश्राम, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र थे।