फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adverse entry given to six officers for not attending the meeting and poor progress

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने और खराब प्रगति पर छह अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry given to six officers for not attending the meeting and poor progress
मिर्जापुर। बैठक में नहीं आने और निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्रगति खराब मिलने पर मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी बी ने सोमवार को छह अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी। खराब प्रगति पर उन्होंने पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांग लिया।
विज्ञापन

पथरहिया स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर एक करोड़ से अधिक लागत वाली 273 परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने खराब प्रगति पर सोनभद्र के जल निगम के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग ओबरा इकाई के अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग चुनार के अधिशासी अभियंता, पैक फेड के अधिशासी अभियंता एवं जल निगम के अधीक्षण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इसी प्रकार मंडलायुक्त ने उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम के अधिशासी अभियंता, आरईडी के अधीक्षण अभियंता को खराब प्रगति तथा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त से बैठक में नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की खराब प्रगति पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

पारसी और बेलवध वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सोनभद्र में प्राक्कलन में भिन्नता मिलने पर मंडलायुक्त ने सीडीओ सोनभद्र को कमेटी बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रखा जाना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि निरीक्षण के दौरान सड़क की गुणवत्ता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र में सोन नदी पर घोरावल-शिल्पनी-कोडारी मार्ग पर कोलिया घाट पर पुल निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निर्माण द्वारा स्टीमेट की ठीक से जानकारी ने देने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में समिति बनाकर जांच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने तीनों जिलों के सीडीओ को निर्देशित किया कि वे काम पूरा होने पर परियोजनाओं की जांच करें। मंडलायुक्त ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता से दिसंबर बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एक सप्ताह के अंदर भूमिगत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र सौरभ गंगवार, भदोही यशवंत कुमार सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन अभय पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed