फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adolescent girls are unable to study if there is no inter college

इंटर कालेज न होने पर नहीं पढ़ पाती किशोरियां

Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Adolescent girls are unable to study if there is no inter college
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में शुक्रवार को हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं व महिलाओं ने अपनी समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताया। इस अवसर पर 11 मामले आए जिनमें से पांच का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के स्थान पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्या सुनी। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय एवं महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। पहाड़ी की अंजली कुमारी ने पूछा कि पड़री में सरकारी इण्टर कालेज नहीं है, जिससे कक्षा आठ के बाद सभी किशोरियां पढ़ाई नही कर पाती हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी किशोरियों का चिन्हांकन करके सूची सोमवार तक उपलब्ध करा दीजिए, तत्काल व्यवस्था होगी। छात्रा पूनम ने पूछा कि ब्लाक- पहाड़ी में किशोर व किशोरियों के काउंसलिंग के लिये किसी काउंसलर की नियुक्ति नही हुई है। इसके कारण किशोरियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। उत्तर देते हुये कहा गया कि इसके लिये मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजते हैं। जल्द ही इस पर कार्यवाही होगी। चन्द्रकला गौतम ने पूछा कि ब्लॉक पहाड़ी में सरकार द्वारा किशोरियों को टीबी का टीका, सेनेट्री पैड, आयरन की गोली इत्यादि की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। कहा गया कि कोविड के दौर में सभी आशाओं व एएनएम की ड्यूटी कोविड टीकाकरण में लगा दी गयी है। कीर्ति यादव ने पूछा कि महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध को देखते हुये कैसे बचेंगी, बेटिया कैसे पढे़ंगी बेटियां। इस पर सीओ सिटी प्रभात राय ने कहा कि इसकी सूचना तत्काल थाना या चौकी पर दें, यदि नहीं सूनते हैं तो मेरे पास सूचना दिजिए। क्षमा पाण्डेय ने पूछा कि जो भी पढ़ी-लिखी महिलाएं या बालिकाएं है। उनको इसकी जानकारी होती है किन्तु जो बिना पढ़ी-लिखी महिलाएं या बालिकाएं है, उन्हें कैसे जानकारी मिलेंगी। बताया गया कि इसके लिये ही ब्लॉक-ब्लॉक गांव-गांव मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, और इसके साथ ही अभी एलईडी के माध्यम से भी जानकारी दी जायेगी। स्वाती मौर्या ने कहा कि लोहिया तालाब में कचड़ेदानी व डस्टबीन की व्यवस्था नहीं है। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी। हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी डा. रमेश, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी, महिला कल्याण अधिकारी डा. मंजू यादव, सेन्टर मैनेजर पूजा मौर्या, जिला समन्वय दिव्या जायसवाल, जिला समन्वयक शालिनी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता नगीना सिंह आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed