फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Admission of 9th preference list after seat increase only today

Mirzapur News: सीट वृद्धि के बाद नौवीं वरीयता सूची का प्रवेश केवल आज

Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Admission of 9th preference list after seat increase only today
मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर (बायो) में प्रवेश के लिए सोमवार को नौंवीं वरीयता सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2: 30 बजे तक केवल एक दिन होगा। इसमें पुराने व नए फार्म के आवेदक शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएससी बायो प्रथम वर्ष में सभी वर्गों के 333 अंक तक के अभ्यर्थी अर्ह हैं। प्राचार्य प्रो.जीएस द्विवेदी ने बताया कि प्रवेश के लिए प्रवेशार्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाणपत्र की मूल प्रति, स्थानांतरण प्रमाणपत्र की मूल प्रति, आरक्षण या अधिभार से संबंधित प्रमाणपत्र की मूल प्रति, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र की मूल प्रति के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है। प्रवेशार्थी व्यक्तिगत रुप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही केंद्रीय शिक्षा बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को माइग्रेशन प्रमाणपत्र मूल रुप में लाना आवश्यक है।दिव्यांग वर्ग के प्रवेशार्थी को सीएमओ से जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र मूल रुप में लाना आवश्यक है। कहा कि प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराकर आईडी एसआरएन नंबर का प्रिंट आउट लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed