फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Administration could not fulfill the target of mass marriage

Mirzapur News: सामूहिक विवाह का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका प्रशासन

Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Administration could not fulfill the target of mass marriage
मिर्जापुर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लक्ष्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। 1483 जोड़ों की बजाय अभी तक 1025 युगलों का ही विवाह कराया जा सका है। ऐसे में प्रशासन फरवरी और मार्च में भी सामूहिक विवाह के आयोजन कराएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1483 जोड़ों के विवाह के आयोजन का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए जुलाई से लेकर अब तक पांच चरणों में कुल 1025 विवाह का आयोजन किया जा चुका है। 15 जुलाई को पहला आयोजन किया गया था। जिसमें 58 जोड़ों का विवाह हुआ था। इसके बाद 28 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था जिसमें 281 जोड़ों का विवाह कराया गया था। इसी क्रम में नगर के राजकीय इंटर कालेज परिसर में 14 दिसंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसमें 153 जोड़ों का विवाह कराया गया था। इसके बाद 21 जनवरी 2025 में हलिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 291 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके अगले ही सप्ताह 27 जनवरी को चुनार में आयोजन हुआ। उसमें 242 जोड़ों का विवाह हुआ। इस प्रकार अब तक 1025 जोड़ों का विवाह हुआ जो लक्ष्य से 438 पीछे है। इसके लिए फरवरी में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी में प्रयास किया जा रहा है कि जो लक्ष्य शेष है, सभी का विवाह हो जाए। इसके बाद भी यदि कुछ कम होता है तो मार्च में भी आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed