फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADM reached Gurudevanagar in land dispute

एडीएम पहुंचे गुरुदेवनगर, ग्रामीणों से ली जानकारी

Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
ADM reached Gurudevanagar in land dispute
कलवारी। मड़िहान की ग्राम सभा कलवारी के पुरवा गुरुदेव नगर स्थित आश्रम को विवादित 438 बीघा जमीन पर खेती बारी की छूट मिली। एडीएम यूपी सिंह मंगलवार को कलवारी स्थित आश्रम पहुंचे। व्रे ामीणों से भी मिले और कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। बताया कि आश्रम की 438 बीघा जमीन पर मुकदमा चल रहा है। जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक आश्रम की ओर से उस पर खेती की जा सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान की ग्राम सभा कलवारी के पुरवा गुरुदेव नगर स्थित आश्रम द्वारा अनाधिकृत रूप से 668 बीघा जमीन के कब्जे को लेकर ग्रामीण कई दिनों से धरना दे रहे थे। कई दिन से इस संबंध में अमर उजाला में खबर प्रकाशित की गई थी। जिसे उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लिया और एसडीएम मड़िहान ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए गये थे। लेकिन प्रशासन पर मामले में ढीलाई बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण उग्र हो गए। एसडीएम ने समझाया बुझाया पर ग्रामीण नहीं माने। एसडीएम और पुलिस टीम वापस लौट गई। एक बार फिर से ग्रामीणों को समझाने बुझाने के लिए मंगलवार को प्रशासन पहुंचा। आश्रम के द्वारा 668 बीघे के कब्जे के बारे में एडीएम यूपी सिंह ने बताया कि 438 बीघा जमीन पर हाई कोर्ट में आश्रम व वन विभाग के बीच मुकदमा चल रहा है। जब तक फैसला नहीं आ जाता तब तक उस जमीन पर आश्रम खेती कर सकता है। और बाकी की बची जमीन 186 बीघे पर ग्राम समिति स्वयं मुकदमा लड़ेगी। मौके पर जाकर आश्रम के अनुयायी और ग्रामीणों को यह बात बतायी गयी। आश्रम को आश्वस्त किया की 438 बीघा में खेत की रोपाई करें उसके लिए पीएसी बल दे दी जाएंगी। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इस दौरान एडीएम उदय प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ,सीओ हितेंद्र कृष्ण ,एसएचओ मड़िहान राजीवसिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, शैलेश सिंह व भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed