फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adlhat first in athletics

एथलेटिक्स में अदलहाट अव्वल

Sun, 23 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Adlhat first in athletics
games - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देवकली इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय 62वें जनपदीय युवक समारोह के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 70 विद्यालयों के तीन सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अदलहाट जोन की टीम सर्वाधिक 233 अंक हासिल कर अव्वल रही।  

बालिका सीनियर वर्ग में हेमलता पटेल, जूनियर में खुशबू सरोज एवं सब जूनियर में सविता देवी चैंपियन रहे। बालक सीनियर में दीपक पाल, बालक जूनियर में धीरज यादव व सब जूनियर में अनुपम दास चैंपियन बने। देवकली इंटर कालेज की छात्रा हेमलता पटेल ने चार सौ, आठ सौ व 15 सौ मीटर दौड़ में प्रथम रहीं, वहीं खुश्बू सरोज आठ सौ व 15 सौ व तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम रहीं, वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में जमालपुर की सविता गोला फेंक व डिस्कस थ्रो में प्रथम रहीं।
विज्ञापन


बालक सीनियर वर्ग में दीपक पाल आठ सौ, चार सौ, 15 सौ मीटर दौड़ में प्रथम, जूनियर वर्ग में चार सौ, आठ सौ व 15 मीटर दौड़ में प्रथम, वहीं सब जूनियर में कछवां के अनुपम दास सौ मीटर, चार सौ मीटर व लंबी कूद में प्रथम रहे। शाम को विद्यालय में हुई सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजगढ़ के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बीडीओ जमालपुर घनश्याम दास गुप्त ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य राम निरंजन सिंह, नवीन पांडेय, रंजन द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि डा. राजन सिंह, ब्लाक प्रमुख जमालपुर संजय सोनकर,ग्रीन गुरुजी अनिल सिंह, न देवेंद्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह, चंद्रमणि यादव, गिरीश सिंह, राजवन सिंह, मदन त्रिपाठी, प्रभात श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed