फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adjust ambulance personnel under National Health Mission

एंबुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत करें समायोजित

Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Adjust ambulance personnel under National Health Mission
जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के सदस्यों ने एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को समायोजित करने, सभी एंबुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन करने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई के द्वारा किया जा रहा है। लेकिन अब नेशनल हेल्थ मिशन के द्वारा टेंडर जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड कंपनी को दिया गया है, जिसके कारण लगभग 1200 कर्मचारियों की नौकरी के ऊपर तलवार लटक रही है। आरोप लगाया कि कंपनी की तरफ से आए एचआर हेड के द्वारा श्रम विभाग को भ्रमित करने का कार्य किया। कंपनी ने अभी किसी भी कर्मचारी का टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं किया है, लेकिन जीवन दायनी एंबुलेंस संगठन ने कहा नई कंपनी जिगित्सा हेल्थ लिमिटेड के द्वारा एएलएस गाडि़यों पर पायलट और इमरजेंसी टेक्निशियन की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन निकाला गया है और कंपनी लगातार नियुक्तियां कर रही है। जिसमें नए कर्मचारियों की भर्तियां की जा रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग किया की कि एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों को कंपनी बदलने पर कर्मचारियों को न बदला जाए, पुराने अनुभवी कर्मचारी रखे जाएं। कंपनी बदलने पर वेतन में किसी भी तरह की कटौती न की जाए। कारोना महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धा, कोरोना वारियर्स एंबुलेंस कर्मचारियों का अपमान नहीं सरकार से सच्चा सम्मान चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed