फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADG Zone have convesasation with complainant on the phone

कंट्रोल रूम में शिकायतकर्ता से फोन पर बात की ली जानकारी

Wed, 15 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
ADG Zone have convesasation with complainant on the phone
कलेक्ट्रेट परिसर में बने कोरोना कन्ट्रोल रूम का निरिक्षण करते एडीजी बृज भूषण। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी ली। एक शिकायत कर्ता से फोन पर बात भी की। कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सीएमओ से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पाजिटिव व्यक्तियों की जानकारी ली। इसके अलावा क्वारंटीन किए गए लोगों के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ ओपी तिवारी ने बताया कि निगेटिव पाए गए सात जमाती का दोबारा सैंपल भेजा गया है। पाजिटिव पाए गए दो जमाती का सैंपल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर दो दिन बाद एक और सैंपल लिया जाएगा। इसके बाद एडीजी जोन वाराणसी डीएम सुशील कुमार पटेल, एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एडीएम यूपी सिंह, एएसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह के साथ बैठक कर दूसरे चरण के लॉक डाउन को कड़ाई से पालन कराए जाने के बारे में निर्देशित किया। कहा कि बिना पास के सड़क पर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाए। इमरजेंसी सेवा के लिए निकले लोगों को जाने दिया जाए, उनको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के क्लास का निरीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के बारे में उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद आरटी बैरक, पुलिस लाईन बैरक का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व लगातार मास्क, सैनिटाइजर, गलब्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed