{"_id":"67719e9461f341305f077704","slug":"adg-grp-inspected-the-security-arrangements-at-the-station-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-127497-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एडीजी जीआरपी ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एडीजी जीआरपी ने स्टेशन पर जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के दृष्टिगत जीआरपी के एडीजी प्रकाश डी, डीआईजी राहुल राज व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने विंध्याचल और मिर्जापुर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
अधिकारी पहले विंध्याचल स्टेशन पहुंचे। वहां स्टेशन का निरीक्षण किया। होल्डिंग एरिया, प्रवेश व निकास आदि की जानकारी ली। विंध्याचल स्टेशन पर अमृत भारत योजना तहत चल रहे निर्माण के काम को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। ताकि महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। विंध्याचल का निरीक्षण करने के बाद सड़क मार्ग से अधिकारी मिर्जापुर स्टेशन पहुंचे। मिर्जापुर स्टेशन पर अधिकारियों ने जीआरपी प्रभारी रामदवर, आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार और स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी जहां भी लगे वहां मुस्तैदी से काम हो। अधिकारियों ने आगाह किया कि यात्रियों और श्रद्धालुओं को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने टिकट काउंटर, फुट ओवरब्रिज, खान-पान स्टाॅल आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यात्रियों से संदिग्ध वस्तुओं व संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी होने पर रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ को सूचना देने की अपील की। अधिकारियों ने जीआरपी और आरपीएफ प्रभारी को बताया कि प्रयागराज कुंभ जाने वाले यात्री विंध्याचल भी आएंगे। इससे स्टेशन पर भीड़ होगी। उनकी सुरक्षा का प्रबंध करना होगा। निर्देश दिया कि सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरती जानी चाहिए। इस दौरान एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर, सीओ सिटी विवेक जावला आदि मौजूद रहे।