फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action will be taken against officers who upload hand written reports

Mirzapur News: हाथ से लिखी आख्या अपलोड करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers who upload hand written reports
मिर्जापुर। मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने शनिवार को आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निपटारे में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हाथ से लिखी आख्या अपलोड करने पर कड़ी नाराजगी जताई और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कहा कि पोर्टल पर आख्या अपलोड करने से पहले उसका परीक्षण किया जाना चाहिए। कहा कि अधिकारी भूमि पर कब्जा, जमीन विवाद, पट्टा आवंटन आदि के मामलों में अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारित कराएं और जीपीएस फोटोयुक्त आख्या पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर जिन अधिकारियों के नाम और मोबाइल फोन नंबर अपलोड नहीं हैं, वे तत्काल अपलोड कराया जाना सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि आख्या राजपत्रित अधिकारी से हस्ताक्षर कराकर ही अपलोड की जानी चाहिए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण की 22 आख्याओं पर शासन स्तर पर फीडबैक लिए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही जल निगम के अधिशासी अभियंता को आगाह किया कि आख्या गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक होनी चाहिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चुनार, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्र, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed