{"_id":"637911e552338e0a074b17a7","slug":"action-will-be-taken-against-center-in-charges-for-negligence-mirzapur-news-vns684399847","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर नपेंगे केंद्र प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर नपेंगे केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
लालगंज। धान की खरीद किसानों से पूरी पारदर्शिता के अनुसार किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शनिवार को लालगंज क्षेत्र में धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर रहीं थी।
संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी लालगंज तहसील क्षेत्र में धान क्रय केंद्र विपणन शाखा लालगंज खजुरी प्रथम, तृतीय व पीसीएफ लालगंज का निरीक्षण किया। विपणन शाखा लालगंज खजुरी प्रथम व तृतीय पर केंद्र प्रभारियों ने बताया अब तक आठ किसानों से 325 क्विंटल धान खरीद की गई है। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने पीसीएफ लालगंज क्रय केंद्र पर दो किसानों से 49.20 धान की खरीद पाया।
जिलाधिकारी ने तीनों क्रय केंद्रों पर किसानों को वितरित किए जाने वाले टोकन रजिस्टर को भी देखा। जिलाधिकारी ने कहा एक सप्ताह तक जिन-जिन किसानों से धान की खरीद की जानी है उनकी सूची केंद्र पर चस्पा कराते हुए किसानों के मोबाइल नंबर पर भी खरीद की तिथि के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर बोरियों की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इस दौरान उप जिलाधिकारी नवनीत सेहारा, डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह, एआर कोआपरेटिव बिपीन सिंह उपस्थित रहे।