{"_id":"6193f3bf0cc7f641ef7cfc06","slug":"action-taken-on-the-instructions-of-dig-mirzapur-news-vns622849921","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। भदोही में इलाज के बहाने चिकित्सक द्वारा 13 वर्षीय बच्ची से गलत हरकत करने संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में डीआईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर भदोही एसपी डॉ. अनिल कुमार ने विवेचना अधिकारी एसआई को संस्पेंड कर दिया। वहीं भदोही कोतवाली प्रभारी को हटा दिया। इतना ही नहीं डीआईजी ने एसपी को यह भी निर्देश दिया है कि साक्ष्य को नष्ट करने में जो लोग संलिप्त हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने पर अस्पताल, चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने की कार्रवाई के लिए भी कहा है। आगे की विवेचना आरोप पत्र को रोककर किसी अन्य सर्किल के विवेचक से कराने का भी निर्देश दिया है।
कुछ दिन पहले भदोही में इलाज के बहाने एक चिकित्सक द्वारा बच्ची से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस बेहद गंभीर मामले का डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र ने संज्ञान लिया और भदोही एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया। बाद में इस मामले में चिकित्सक के खिलाफ सामान्य धारा लगाकर मामले की लीपापोती का प्रयास शुरू हो गया। समीक्षा के दौरान डीआईजी के संज्ञान में आया कि गंभीर मामले में हल्की धारा लगाने के साथ ही इस मामले में मनमानी की जा रही है। तह तक जाने में कई कमियां सामने आईं। इस आधार पर डीआईजी ने एसपी को निर्देशित किया कि अभियोग के विवेचक चौकी प्रभारी रजपुरा उप निरीक्षक अभिनाश प्रकाश राय की ओर से सरसरी तौर पर विवेचना की गई है। वादिनी द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों को विवेचना में समाहित नहीं किया गया है। इस कारण इसे निलंबित कर इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करें। साथ ही भदोही कोतवाल अंजनी कुमार राय को जिम्मेदारी का ठीक ढंग से निर्वहन न करने पर हटा दिया गया।
वीडियो मामले में परिजनों का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर वह बेटी को लेकर अस्पताल गए थे। जांच के नाम पर चिकित्सक ने बेटी को केबिन में बुलाया। लेकिन गंदी हरकत की। इसकी जानकारी नाबालिग ने परिजनों को दी थी, जिसके बाद परिजनों का चिकित्सक से विवाद भी हुआ था। लेकिन बदनामी के भय से वे पुलिस के पास नहीं गए।