फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action taken for the third consecutive day, eight coaching institutes closed

Mirzapur News: लगातार तीसरे दिन भी कार्रवाई, आठ कोचिंग संस्थानों को बंद कराया

Thu, 25 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action taken for the third consecutive day, eight coaching institutes closed
- अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना चल रही कोचिंग, सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने बुधवार को तीसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों की जांच का क्रम जारी रखा। बुधवार को तीसरे दिन उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने के बाद आठ कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। चेतावनी दी कि यदि ये संस्थान फिर से खुले तो उनको सीज कर दिया जाएगा। कहा कि बिना अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र के इस प्रकार के कोई भी संस्थान नहीं चलेंगे।

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, रामबाग और स्टेशन रोड सहित नगर के अन्य कोचिंग संस्थानों की उन्होंने जांच की। इसमें से सभी के मानक पूरे नहीं थे। कहीं अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी तो कहीं पंजीकरण नहीं था। इन सभी का संचालन बंद कराकर उन्होंने चेतावनी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक होटल व एक निजी अस्पताल की भी जांच की। उनको भी चेतावनी दी गई। भारी पुलिस बल के साथ प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अभियान में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed