फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Action taken against 57 alcoholics on the spot in Rajdari-Devdari

Mirzapur News: राजदरी-देवदरी में स्थल पर 57 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई

Mon, 08 Sep 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 57 alcoholics on the spot in Rajdari-Devdari
राजदरी। जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल राजदरी-देवदरी पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान चकिया और राजदरी में 57 शराबियों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। राजदरी मुख्य गेट और गरला तिराहे पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 27 शराबियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने झरनों के पास मौजूद पर्यटकों को भी समझाया और चेतावनी दी कि वे सुरक्षा की दृष्टि से झरनों के बहुत नजदीक न जाएं और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। सीओ नागेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि यह कार्रवाई केवल एक दिन की नहीं होगी, बल्कि लगातार चलेगी। इसके पहले भी कई बार पर्यटक स्थलों पर नाबालिगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए इसी तरह के अभियान चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


हमारी प्राथमिकता पर्यटकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। राजदरी-देवदरी जैसे संवेदनशील पर्यटन स्थलों पर शराबखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाना खुद चालक और अन्य लोगों के लिए घातक है। इसलिए सख्त कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी अभियान और तेज किया जाएगा।—नागेन्द्र कुमार रावत, सीओ नौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed