{"_id":"6193f47445b0fe712443cd99","slug":"action-against-furnace-and-cylinder-continued-for-the-second-day-mirzapur-news-vns622900493","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रही भट्ठी और बेलन के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रही भट्ठी और बेलन के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
मिर्जापुर। एनजीटी के सख्त निर्देश के बावजूद शहर के कई इलाकों में अवैध रूप से सुलग रही भठ्ठी व गरज रहे बेलन के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई हुई। टीम ने एक और कारखाने को सीज किया। भैरव रोलिंग जॉब वर्क्स को सील किया गया है। दूसरे दिन भी विभिन्न इलाकों में कार्रवाई को लेकर हड़कंप की स्थिति रही।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर चले इस अभियान के चलते कसरहट्टी, दुर्गादेवी, सिटी कोतवाली के पीछे व आसपास के इलाकों में टीम ने जांच पड़ताल की। एनजीटी के आदेश के अंतर्गत चिह्नित 42 प्रतिष्ठान में से एक फर्म मंगलवार को चलती मिली तो उसे सील कर दिया गया। साथ ही अन्य की तलाश जारी रही। इस कार्रवाई से आम लोगों में स्वच्छ हवा की उम्मीद जगी है। देश के कई महानगरों का नाम विश्व के प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है। अमर उजाला ने कुछ दिन पूर्व शहर के बीचोंबीच अवैध रूप से सुलग रही भट्ठियों व बेलन की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लिया और इसके खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। 2018 में एनजीटी के निर्देश के बाद 42 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। उस समय भी अभियान चला। उसी लिस्ट को लेकर एक बार फिर प्रशासन ऐसे प्रतिष्ठानों का पता तलाशती नजर आई। सूची के अंतर्गत मिले एक प्रतिष्ठान को सोमवार को बंद कराया गया था। अभियान में कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
नहीं आए क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, सुस्त नजर आई टीम