फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of sending Bansagar water to Prayagraj

Mirzapur News: बाणसागर का पानी प्रयागराज भेजने का लगाया आरोप

Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of sending Bansagar water to Prayagraj
मिर्जापुर। जिले की सभी चार तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 426 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर 18 का ही समाधान हो पाया। लालगंज में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने बाणसागर का पानी जिले के बजाय प्रयागराज भेजे जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर तहसील में डीआईजी आरपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम आशाराम वर्मा, तहसीलदार शशांक शेखर राय आदि मौजूद थे। इस दौरान आए 129 मामलों में से 11 का मौके पर निपटारा हो पाया। लालगंज में सीडीओ श्रीलक्ष्मी बीएस ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 175 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से मौके तीन का ही निस्तारण हो पाया। अधिकांश मामले राजस्व, बिजली,राशन कार्ड और पुलिस से संबंधित थे। हलिया निवासी रंगनाथ ने मुकदमे में विवेचक पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजरी राव ने इसके लिए थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिया। सिंचाई से संबंधित समस्याओं को उठाते हुए रेही गांव निवासी जयप्रकाश ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया कि बाणसागर का पानी प्रयागराज जनपद में भेज दिया जा रहा है और यहां सिरसी मेजा बांध से जुड़े किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। इसी प्रकार डगमगपुर निवासी अधिवक्ता जयप्रकाश द्विवेदी ने तालाब के भीटे पर बबूल की लकड़ी काटने का आरोप लगाया। उपरौध अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने अधिवक्ता अरुण त्रिपाठी के साथ सीडीओ को ज्ञापन देकर ग्राम न्यायालय शुभारंभ किए जाने की मांग की। अपना दल के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पटेल ने बरडिहा गांव निवासी लाल मणि पांडेय के प्रार्थना पत्र पर बारिश से हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। जिसे सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए पीडी एवं एडीओ पंचायत को निर्देशित किया। मड़िहान में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 57 फरियादी आए। तहसील क्षेत्र के लूसा गांव निवासी राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी वालमती के नाम जमीन बैनामा कराया था। खारिज-दाखिल के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत हुआ। विक्रेता का नाम निरस्त कर क्रेता का दर्ज करने का आदेश भी हो गया। लेकिन राजस्व कर्मियों की चूक से खतौनी में विक्रेता का नाम सात वर्ष से चला आ रहा है।
विज्ञापन

इस पर अपर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिया। कोटवा पाण्डेय के रामसागर यादव ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से गांव की सुरक्षित जमीन पर 27 साल से दबंग काबिज हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। भावा निवासी जय कुमार सिंह ने शिकायत की कि नाली की जमीन पर दबंगों का कब्जा है। इससे किसानों की सिंचाई बाधित होती है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूख जाती हैं।समाधान दिवस पर 57 लोग शिकायती पत्र लेकर पहुंचे थे। मौके पर दो मामलों का निस्तारण किया गया। चुनार तहसील सभागार में एसडीएम चन्द्रभानु सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। तहसील क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव के विजय कुमार, सूरज कुमार, शनि सोनकर ने शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा कि नरायनपुर गंगा जी जाने वाले मार्ग पर नाली बनवाने के लिए लिए दो साल से पाइप गिरवाया गया है, लेकिन अब तक नाली का निर्माण नही कराया गया। ग्रामीणों ने अविलंब नाली का निर्माण कराने की मांग की। समाधान दिवस पर कुल 45 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed