मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास लगभग एक माह पहले पूर्व प्रधान की हत्या में प्रयुक्त सफेद बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही हत्या में असलहा उपलब्ध कराने वाले प्रयागराज निवासी आरोपी को भी गिरफ्तार किया। हत्याकांड में पांच लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। हत्याकांउ में दोनों शूटर अभी भी फरार चल रहे है। शूटरों की तलाश में पुलिस धनबाद और सुल्तानपुर आदि जिलों में जाकर उनकी खोजबीन में जुटी है।
हरदी खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश यादव की 20 नंवबर को घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने बाबू खान, कपिल चौबे व उसके पुराने चालक कृपाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस के साथ मोबाइल बरामद किया। हत्याकांड में अखिलेश दुबे व हत्या करने वाले दोनों शूटर फरार चल रहे हैं। मामले में पुलिस ने हत्याकांड की साजिश रचने के लिए फर्जी सिम उपलब्ध कराने के आरोप में दुकानदार दीपचंद मौर्या पुत्र रामनरायण मौर्या, प्रदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस शूटरों और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने हत्या में शूटरों को असलहा व मोटरसाइकिल मुहैया कराने वाले आरोपी रॉबिन सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी मुरहु गद्दोपुर फाफामऊ थाना कोराव प्रयागराज को दुधनाथ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से घना में प्रयुक्त सफेद बाइक को भी बरामद किया। शूटर अभी भी फरार चल रहे है। पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी है।