फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of physical abuse by arresting marriage arrested

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Accused of physical abuse by arresting marriage arrested
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर 10 माह से शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी का सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ही एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया था कि थाना क्षेत्र का एक युवक उसे शादी करने का झांसा देकर जनवरी से अब तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर उसे आश्वासन देता रहता और किसी न किसी बहाने टाल मटोल करता। उसके घर वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। 30 अक्तूबर को कालेज के पास बुलाया और शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अपने तीन दोस्तों के साथ उसे विन्ध्याचल ले गया। शादी न कर उसे किसी से कुछ बताने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दिया। विंध्याचल से घर लौटी युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक और उसका सहयोग करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पिता, भाई व उसके अन्य तीन साथियों को भी मामले में युवक का सहयोग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द उल्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed