{"_id":"693c76cf95e0d69d5903cc6f","slug":"accused-in-the-smuggling-of-10000-animals-over-10-years-shot-in-encounter-arrested-mirzapur-news-c-20-1-vns1095-1218826-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 साल में 10 हजार पशुओं की तस्करी मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 साल में 10 हजार पशुओं की तस्करी मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर अफजाल अहमद। स्रोत- पुलिस
नरायनपुर। अदलहाट पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात शेरपुर तिराहे के पास मुठभेड़ में पशु तस्कर अफजाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है। दूसरा तस्कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि डीसीएम से मवेशियों को रीवां, मध्य प्रदेश से बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने पीछा किया तो नरायनपुर चौकी क्षेत्र के शेरपुर तिराहे के पास आरोपियों ने डीसीएम को खड़ा कर दिया।
इसके बाद दो आरोपी डीसीएम से उतरे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। अदलहाट पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक पशु तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा तस्कर भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अफजाल अहमद निवासी मुरादपुर थाना सिधौंली जनपद हापुड़ को पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे बरामद हुए। डीसीएम से 37 मवेशियों को मुक्त कराया गया।
जिले की सीमा मध्यप्रदेश से सटी है। घने जंगल होने के कारण मध्य प्रदेश से तस्कर पशुओं की तस्करी करके सोनभद्र के रास्ते बिहार पहुंच जाते हैं। तस्करों के लिए रास्ता पुलिस से बचने का आसान रास्ता है। ज्यादातर तस्कर इसी रास्ते से जाते हैं।