फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused arrested for embezzlement of Rs 3.5 crore

Mirzapur News: साढ़े तीन करोड़ के गबन का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Mar 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for embezzlement of Rs 3.5 crore
मिर्जापुर। फर्जी कंपनी बनाकर ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराकर गबन करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने साढ़े तीन करोड़ रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास काॅलोनी में 2017 में जेएमवी और एसजेएमवी नामक कंपनी खोली गई थी। दोगुना करने का लालच देकर कंपनी में 200 से ज्यादा लोगों से पैसा जमा कराया गया था। 2023 में कंपनी बंद कर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

13 मार्च 2025 को लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कटरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फर्जी कंपनी बनाकर ज्यादा ब्याज देने का लालच देकर पैसा जमा कराया गया था। पुुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि विभिन्न नामों से कंपनी बनाकर करीब 200 लोगों का साढ़े तीन करोड़ रुपये गबन किया गया। बताया कि फर्जी कंपनी के डायरेक्टर बबलू भारती, निवासी हनुमान पड़रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ फर्जी कंपनी बनाकर आस-पास के लोगों को एजेंट बनाया था।
इसके बाद ज्यादा ब्याज का लालच देकर लोगों से पैसा जमा कराया। जनता का जमा किया धन आपस में बांट लिया गया। कटरा कोतवाल ने बताया कि कंपनी के लाेगों ने जमा कराए पैसे से जमीन भी खरीदी है। इसकी जांच की जा रही है।

सीओ सिटी विवेक जावला ने बताया कि 2017 में फर्जी कंपनी खोलकर धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों से रुपये जमा कराए गए थे। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed