फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accidents , including three women killed , injured

हादसों में महिला समेत तीन की मौत, घायल

Fri, 19 Jun 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 19 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accidents , including three women killed , injured
 जिले में तीन स्थानों पर शुक्रवार को हुई दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा के नवनिर्मित तीन तखवा पुल के पास सुबह सात बजे एक ट्रक करीब साठ फीट गहरी खाई में गिर गया। इसमें खलासी की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। उधर, शेरवां के जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की दोपहर दो बजे ट्रैक्टर से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

अहरौरा संवाददाता के अनुसार,  छत्तीसगढ़ से एक ट्रक स्पंज आयरन लोडकर शुक्रवार को वाराणसी जा रहा था। सुबह करीब सात बजे वह जैसे ही अहरौरा के तीन तखवा पुल के पास पहुंचा तभी उसका गुल्ला टूट गया। इससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब साठ फीट गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे गिरते ही दबकर अदलहाट के शेरपुर थाना क्षेत्र के कटीले निवासी खलासी दाऊ (19) की मौके पर ही मौत हो गई, बिजरोही, चुनार निवासी चालक रामसेवक (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को बीएचयू भेज दिया, लेकिन उसे खलासी का शव बाहर निकलवाने में लगभग तीन घंटे लग गए। इस दौरान पुल पर भीड़ के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

उधर, शेरवां संवाददाता के अनुसार अदलहाट के बाराडीह गांव निवासी श्याम लाल की पत्नी शांति देवी (65) अपने बेटे अशोक सिंह के साथ शुक्रवार को बीएचयू से दवा लेकर दोपहर करीब दो बजे घर लौट रही थीं। उनकी बाइक जैसे ही जिवनाथपुर-कंचनपुर रेलवे मार्ग पर पहुंची, तभी मिट्टी लोडकर आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मां-बेटा सड़क पर गिर गए। नीचे गिरते ही ट्रैक्टर महिला को कुचलते हुए निकल गया, जबकि दूर गिरने से बेटा बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के भैरों मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह पांच बजे बोलेरो से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए मंदिर के पास एक ब्रेेकर बनवाने की मांग की। कहा कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटना में यहां पांच लोगों की जान चली जाती है। इसलिए यहां ब्रेकर बनवाना जरूरी है। कंतित दर्जीयान बस्ती मोहल्ला निवासी सिरशाद (19) पुत्र जमील शाह शुक्रवार की भोर करीब चार बजे घर से उठकर टहलने गया था। सुबह करीब पांच बजे वह पैदल ही गजिया की ओर जा रहा था  तभी मिर्जापुर की ओर से विंध्याचल जा रही बोलेरो ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे विंध्याचल थानाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed