{"_id":"61c1d2a3f3372b120f109205","slug":"accelerate-the-construction-of-vindhya-corridor-mirzapur-news-vns6291009107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंध्य कारीडोर निर्माण में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्य कारीडोर निर्माण में तेजी लाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्य कारिडोर योजना का मंगलवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कॉरिडोर कार्य में हो रही लेट लतीफी पर कड़ी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने परिक्रमा पथ, पुरानी वीआईप , न्यू वीआईपी, कोतवाली व पक्काघाट मार्गों का निरीक्षण करने के दौरान राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के दरम्यान कॉरिडोर कार्य प्रारंभ होना चाहिए। कहा कि अगर कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बुधवार को खरीदी गई समस्त संपत्तियों का सीमांकन कर लिखित रूप से कंपनी को सुपुर्द करें। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मनोज यादव से उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र में विद्युत तारों को भूमिगत करने की योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अतिशीघ्र कार्यारम्भ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति पाइपलाइन को व्यवस्थित करें। निर्देश देते हुए कहा कि निर्माणकार्य के दौरान स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े । अमृत योजना व सीवर प्लांटों के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों के किनारों के करीब स्थित मकानों के सिलेट किस प्रकार व्यवस्थित करेंगे प्लान बनाएं। जरूरत पड़ने पर नदी के किनारों से भी पाइप लाइन बिछाया जाय। कॉरिडोर समीक्षा के पश्चात वह अमरावती चौराहा के समीप किसी विद्युत पोल की समस्या का स्थलीय निरीक्षण करने चले गए। इस अवसर पर नगरमजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, एक्सीयन पीडब्ल्यूडी, ओमप्रकाश, नवीन कुमार, प्रवीण चौहान, नायब तहसीलदार आादि मौजूद रहे ।