{"_id":"6a8ca81f99b115446b0d80f9","slug":"accelerate-efforts-to-achieve-the-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159959-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने में तेजी लाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने में तेजी लाएं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और जीबीसी-5.0 की बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने उद्यमियों की बिजली, सड़क, जलापूर्ति, भूमि और स्वीकृतियों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि 26 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने में तेजी लाएं।
अमरावती विंध्याचल स्थित कालीन-दरी सीएफसी तक जर्जर सड़क के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर बजट की मांग किए जाने की जानकारी दी।
वहीं लालगंज के रामपुर वासित अली में स्पीनर्स एंड रग्स सीएफसी का रुका निर्माण नए ठेकेदार के माध्यम से दोबारा शुरू हो गया है। कोन और जमालपुर में लंबित भुगतान को अगली बैठक से पहले कराने के निर्देश दिए।
डीएम पवन कुमार गंगवार ने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य पूरा करने को कहा। जीबीसी-5.0 के तहत जिले के लिए निर्धारित 26 हजार करोड़ के निवेश लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागों को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।