फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Absconding with cash and ring from the shop

दुकान से उचक्के नगदी व अंगूठी लेकर फरार

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Absconding with cash and ring from the shop
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पास किराना की दुकान से शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार उचक्के नगदी सहित दो सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गये। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के धनसिरिया गांव निवासी रामेश्वर सिंह उर्फ दौलत गढ़वा गांव के पास मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के किनारे किराना की दुकान चलाते हैं। रामेश्वर सिंह ने स्थानीय पुलिस चौकी पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को दिन में लगभग 11 बजे दुकान छोड़कर अपने घर के पीछे स्नान करने के बाद पूजा कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान में पहुंचे और दुकान के गल्ले में रखा 65 हजार रुपया नकद, दो सोने की अंगूठी, मोबाइल निकाल रहे थे। दुकान में आता देख चोरी कर रहा युवक नकदी व अंगूठी मोबाइल, आधार कार्ड गल्ले से लेकर बाइक से सोनभद्र की तरफ फरार हो गया। चोरों को भागता देख दुकानदार शोर मचाने लगा। परंतु बाइक सवार उचक्के भागने में सफल रहे। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी पर चोरी की तहरीर दी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed