फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   abhuday will prepare for competitive exam

15 फरवरी तक पूरी करें अभ्युदय के लिए तैयारी

Mon, 15 Feb 2021 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
abhuday will prepare for competitive exam
मिर्जापुर। सुविधाओं के अभाव में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से वंचित छात्र छात्राओं के लिए अभ्युदय योजना चलाई लाई गई है। इसके लिए बच्चों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। अब तक 9000 युवाओं ने विभिन्न कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। जिले में एएस जुबली इंटर कालेज में इसके केंद्र होगा। कोर्स शुरू करने से पहले रविवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह भी रहे। मंडलायुक्त ने सभी तैयारियों को 15 फरवरी तक पूर्ण करा लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

लाकडाउन के दौरान राजस्थान व कोटा सहित अन्य स्थानों पर कोचिंग कर घर लौटने वाले छात्रों को प्रदेश में ही निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कराने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था। इसके लिए छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये अभ्युदय योजना लाई गई है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री 16 फरवरी को वसंत पंचमी पर करेंगे। जिले में एएस जुबली इंटर कालेज में इस नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है। सीडीओ अविनाश सिंह ने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत आईएएस, पीसीएस, जेईई,, नीट, बैकिंग, रेलवे, टीईटी, पीओ आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी करवाई जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दूबे व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed