{"_id":"57094fde4f1c1b822dc810d0","slug":"aap-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराजगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
आप ने किया विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एनआईटी श्रीनगर में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर शनिवार को नगर के तहसील चौराहे पर जम्मू कश्मीर सरकार का पुतला फूंका और विरोध जताया। भारत माता की जय का नारा लगाने वाले छात्रों पर लाठी चार्ज पर कड़ी निंदा की। कहा कि यह सरकार की मंशा को बताता है।
जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी पूरे देश में भारत माता की जय का नारा लगाने की वकालत करती है। वहीं दूसरी तरफ एनआईटी श्रीनगर में भारत माता की जय बोलने वाले छात्रों पर जम्मू कश्मीर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है। कहा कि इससे बीजेपी का दोहरा चरित्र सामने आया है।
कहा कि प्रदेश सरकार एनआईटी श्रीनगर के निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस ले। कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी देशभक्तों के साथ में सदैव खड़ी रहेगी। इस दौरान कुलदीप तिवारी, कैलाश यादव, प्रदीप यादव, इलियास, नागेंद्र कुमार, दीपक गोस्वामी, गोपाल दूबे आदि रहे।