फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aap demonstrate against land scam

भूमि घोटाले के विरोध में आप का प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 13 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aap demonstrate against land scam
वर्ष 2010 में हुए गुजरात जमीन घोटाले के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस के रूप में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए् जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री मोदी ने तत्कालीन मंत्री आनंदीबेन पटेल की बेटी को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर किसानों की जमीन औने पौने दामों पर व्यापारिक सहयोगियों को दिया।
विज्ञापन


जिसमें भारी घोटाला किया गया। उन्होंने आनंदीबेन पटेल से इस्तीफा देने की मांग किया। कहा कि भूमि घोटाले के समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस मामले में आरोपी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने इस घोटाले की  एसआईटी  से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने कहा कि इस घोटाले के उजागर होने से गुजरात मॉडल की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए अपने सहयोगियों को फायदा पहुंचाने के लिए किस प्रकार नियमों की अनदेखी की।


कहा कि आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को निर्णायक स्तर पर पहुंचाने के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान संदीप विश्वकर्मा, इरशाद अहमद, समीर, व्यासमुनि तिवारी, सुनील अग्रहरि, संतोष यादव, दिनकर चौबे, कामेश्वर मौर्या, समीर एडवर्ड आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed