फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young woman left her husband's house and went to her lover's house, threatening to commit suicide.

Mirzapur News: पति का घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, आत्महत्या की दी धमकी

Sat, 10 Jan 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young woman left her husband's house and went to her lover's house, threatening to commit suicide.
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पति का घर छोड़ शुक्रवार को प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां प्रेमी ने घर में रखने से मना किया तो युवती ने ट्रेन से कटकर जान देने की धमकी देने लगी। घबराई प्रेमी की मां युवती को लेकर राजगढ़ थाने पहुंच गई। तहरीर देकर युवती से छुटकारा दिलाने की मांग की। एक युवती का पड़ोसी के घर रिश्तेदारी में आने वाले वाले एक युवक से प्रेम हो गया। युवक से ज्यादा मेल जोत बढ़ता देखा युवती के पिता ने सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी कर दी। शुक्रवार को युवती ससुराल से सीधे प्रेमी के घर पहुंच गई। उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इस पर प्रेमी ने उसे अपने घर में रखने से मना कर दिया। इन्कार सुनते ही युवती ने गांव के पास से गुजरे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान देने की बात कह दी। इससे प्रेमी की मां घबरा गई। वह युवती को लेकर सीधे राजगढ़ थाने पहुंच गई। उसने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर युवती से छुटकारा दिलाने की बात कही। राजगढ़ पुलिस ने युवती के माता-पिता को बुलाकर युवती को समझा कर उनके हवाले कर दिया। उन्होंने युवती के माता-पिता को चेतावनी दी कि दोबारा इस तरह की हरकत हुई तो प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि तहरीर मिली थी। युवती को समझाकर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। युवती ने अब ऐसी गलती नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed