फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man who went to turn on the cooler died due to electric shock

Mirzapur News: कूलर चालू करने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत

Wed, 11 Sep 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to turn on the cooler died due to electric shock
जिगना। ऊंचडीह गांव में मंगलवार की सुबह छह बजे योगाभ्यास के बाद कूलर चलाने गया युवक करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के ऊंचडीह निवासी गणेश यादव (35) ने मंगलवार को सुबह योगाभ्यास किया। योगाभ्यास करने से पसीना हुआ। पसीना सुखाने के लिए वे कूलर चालू करने गए। स्विच ऑन करते ही कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने पर गणेश ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसके बाद इलाज के लिए निजी डॉक्टर के यहां ले गए। वहां से मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। गणेश की मौत होने पर मां चमेला देवी, पत्नी कुसुम देवी व दाे साल के पुत्र कार्तिकेय रो-रोकर बेहाल हैं। गणेश दो भाइयों में छोटे थे। घर रहकर ही खेती करते थे। उधर, प्रधान प्रतिनिधि जयशंकर मिश्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि कूलर चलाते समय करंट की की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed