फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man who went to eat samosa at Khaira crossing was shot at, 21 pellets hit both legs, admitted

Mirzapur News: खैरा चौराहे पर समोसा खाने गए युवक पर गोली चलाई, दोनों पैर में लगे 21 छर्रे, भर्ती

Sat, 12 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to eat samosa at Khaira crossing was shot at, 21 pellets hit both legs, admitted
कछवां थाना क्षेत्र के खैरा चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह एक दुकान पर समोसा खाने गए युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। छर्रा लगने से युवक घायल हो गया। वह सीएचसी कछवां में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खैरा गांव निवासी मनीष पांडेय उर्फ शिशु (20) सुबह साढ़े आठ बजे खैरा चौराहे पर स्थित दुकान पर समोसा खानेे गया था। इसी दौरान वाराणसी के राजातालाब तिलंगा गांव निवासी विवेक सिंह अपने साथी के दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे विवेक को असलहा निकालते देख मनीष भागने लगा। विवेक ने उसपर फायरिंग कर दी। मनीष के दाहिने और बाएं पैर में 21 छर्रे लग गए। इसके बाद बाइक सवार बदमाश भाग गए। लोग घायल को सीएचसी कछवां ले गए। सूचना पर सीओ सदर अमर बहादुर मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि बदमाशों ने मनीष पर पुरानी रंजिश में गोली चलाई है। मनीष के पैर में 21 छर्रे लगे है। घायल मनीष व आरोपी विवेक सिंह आपस में परिचित है। दोनों नशे के आदि है। पूर्व में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मामले में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की गई है।
एसएसपी ने बताया कि विवेक ने सात वर्ष पहले शराब के ठेके पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह जमानत पर है।

पुलिस भले ही इसे दो पक्षों में पुरानी रंजिश बता रही है, पर मामला गांजा बिक्री से भी जुड़ा है। चर्चा है कि गांजा बेचने वाले एक दिव्यांग का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed