{"_id":"675dd34707e5f00ded09b8d4","slug":"a-young-man-who-had-come-to-his-in-laws-house-died-after-being-crushed-by-an-overturned-tractor-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-822156-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ससुराल आए युवक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ससुराल आए युवक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत
विज्ञापन
राजगढ़। सेमरा बरहो गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रैक्टर पलट जाने से अपने ससुराल आया युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी की मदद से बाहर निकालकर सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोनभद्र जिले के कर्मा थाने के गेदरी गांव निवासी चंदन (32) शुक्रवार को अपने ससुराल राजगढ़ थाने के सोनवर्षा गांव आए थे। रात में साथियों के साथ ट्रैकर पर बैठकर कहीं गए थे। वापस लौटते समय ट्रैक्टर सेमरा बारहो गांव में पलट गया। इस हादसे में स्टीयरिंग के नीच दबकर चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर उठवाकर नीचे दबे हुए युवक को निकालकर सीएचसी राजगढ़ भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।