फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man drowned in a pond while taking a bath

नहाते समय तालाब में डूबे युवक की मौत

Thu, 22 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man drowned in a pond while taking a bath
अहरौरा। क्षेत्र में पोखरा सहुवाइन में बृहस्पतिवार की दोपहर तैरते समय एक युवक अचानक डूबने लगा। प्रत्यक्षदर्शी यह नजारा देख कर भौचक रह गए। जब तक उसे बचाने का प्रयास किया गया, तब तक युवक डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को खोजवाकर बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

सहुवाइन के पोखने में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक नहाने के लिए उतरा। तैरते हुए बीच में चला गया। मध्य में पहुंचने के बाद युवक डूबने लगा। कई लोगों ने यह नजारा देखा परंतु कुछ समझ नहीं सके। कुछ देर बाद युवक के न दिखाई देने पर शंका वश हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर चौकी प्रभारी कुंवर मनोज सिंह ने युवक की तलाश कराई, पर उसका पता नहीं चल सका है। पोखरा के किनारे फर्श पर युवक के उतारे हुए कपड़े मौजूद हैं। तलाशी के दौरान कपड़ों में से पहचान से जुड़ा कोई आईडी नहीं मिल सका था। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त जसवां गांव निवासी 38 वर्षीय महेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सहदेव के रूप में की गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed