{"_id":"68263a533b11111cbe02573b","slug":"a-young-man-died-due-to-collision-with-scorpio-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133782-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: स्कार्पियो की टक्कर से युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: स्कार्पियो की टक्कर से युवक की जान गई
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा के पास बृहस्पतिवार को सुबह स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घंटे भर बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समोगरा गांव निवासी सतीश कुमार बिंद (19) ने एक किमी दूर हाईवे के किनारे स्थित एक दुकान पर अपना मोबाइल बनाने के लिए दिया था। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे वह बाइक से मोबाइल लेने दुकान जा रहा था। समोगरा हाईवे पर सामने से आ रही स्कार्पियो ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचे युवक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
परिजनों ने बताया कि सकीश छानबे क्षेत्र के बजटा स्थित श्री बद्री नरायण पांडेय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ रहा था। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है।