फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died after hanging himself from a rope on a tree branch

Mirzapur News: पेड़ की डाल में रस्सी के फंदे से लटककर युवक की मौत

Fri, 07 Jun 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
A young man died after hanging himself from a rope on a tree branch
मड़िहान। थाना क्षेत्र के लूरकुटिया गांव निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को सुबह सिवान में पेड़ की डाल पर बंधे रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दीपक उर्फ छोटू (25) सुबह लगभग नौ बजे घर से रस्सी लेकर सिवान की तरफ गया। देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका होने लगी। पिता दिनेश खेत पर पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ की डाल पर लगे फंदे से लटके पुत्र पर पड़ी। घटना की सूचना पुलिस और परिवार के सदस्यों को दी। जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके बाद रस्सी काटकर दीपक को उतारा गया। तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। छोटू तीन बहनों का इकलौता भाई था। सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed