फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died after falling from a bike

Mirzapur News: बाइक से गिरकर युवक की मौत

Thu, 31 Oct 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a bike
हलिया। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना तहसील से मंगलवार को शाम को अपने घर लौट रहा युवक मड़वा धनावल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां डऍक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मड़वा धनावल गांव निवासी 28 वर्षीय वेदांत दर्शन शुक्ल मध्य प्रदेश के हनुमना तहसील में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की शाम वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मड़वा धनावल गांव में बगीचे के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में वेदांत के सिर में गंभीर चोटें आईं। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में बाइक से सड़क पर गिरा देख घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर ले गए। जहां डॉक्टर ने वेदांत को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर मां ललिता देवी रो-रोकर बेहाल हैं। वेदांत की शादी तीन साल पहले हुई थी। पिता शंकर भगवान शुक्ल की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed