{"_id":"67ec4435323e0195d507e6a3","slug":"a-woman-died-after-getting-stuck-in-a-thresher-while-harvesting-wheat-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131711-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गेहूं की कतराई के समय थ्रेसर में फंसी महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गेहूं की कतराई के समय थ्रेसर में फंसी महिला की गई जान
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव में मंगलवार को दोपहर में गेहूं की कतराई करते समय थ्रेसर के साफ्टीन में बाल फंसने से महिला की मौत गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के बलापुर गांव निवासी मुन्नी लाल पाल मंगलवार को दोपहर में घर से 300 मीटर दूर खेत में गेहूं की कतराई कराने के लिए किराए पर थ्रेसर मंगाया था। गेहूं की कतराई के दौरान उनकी पत्नी गुनराजी (45) भी वहां मौजूद थी। थ्रेसर में गेहूं की फसल मुन्नीलाल लगा रहे। आसपास फैलीं गेहूं की बालियाें को गुनराजी बटोरने लगी।
इसी बीच थ्रेसर के साफ्टीन में उनके बाद फंस गए। देखते ही देखते वह मशीन में फंसती चली गई। पति के सामने ही गुनराजी की दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मुन्नी लाल ने बताया कि वह पत्नी गुनराजी को बालिया बटोरने से मना कर रहे थे, पर वह नहीं मानी और हादसा हो गया। ग्राम प्रधान पप्पू पाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल शंभूनाथ यादव ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गेहूं की कतराई करते समय थ्रेशर में फंसने से महिला की मौत हो गई है।