{"_id":"69e9210d0351ff88a90a9777","slug":"a-truck-caught-fire-at-the-same-spot-on-the-varanasi-rewa-highway-for-the-second-time-in-a-month-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152376-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक महीने में एक ही जगह पर दूसरी बार ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: वाराणसी-रीवा हाईवे पर एक महीने में एक ही जगह पर दूसरी बार ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
वाराणसी-रीवा हाईवे पर तुलसी गांव के पास ट्रक में लगी आग। स्रोत- सोशल मीडिया
तुलसी गांव के पास हादसा, चालक बाल-बाल बचे
लालगंज। लहंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-रीवा हाईवे पर तुलसी गांव के पास बुधवार सुबह खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। संयोग रहा कि चालक चाय पीने गया था। इससे वह बाल-बाल बच गया। इससे पहले भी इसी महीने एक ही स्थान पर दूसरी बार आग लगी है।
प्रतापगढ़ के जेठवारा के कुटूलिया गांव निवासी चालक लुकमान पश्चिम बंगाल से हाईवा ट्रक में एल्यूमिनियम का सामान लादकर महाराष्ट्र जा रहा था। पांच बजे वह तुलसी गांव के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर चाय पीने चला गया। ट्रक में आग लग गई। चालक जब लौटकर पहुंचा तो वाहन आग की लपटों में घिर चुका था। देखते ही देखते आग तेज होती गई। आग ने पूरे ट्रक को चपेट में ले लिया। आस-पास के लोगों ने तत्काल लहंगपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी सुजीत सेठ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि समय रहते आग बुझा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
इनसेट
दो अप्रैल की सुबह भी लगी थी ट्रक में आग
वाराणसी-रीवा हाईवे पर तुलसी गांव के पास एक महीने के अंदर ट्रकों में आग लगने की दूसरी घटना ने निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए। बुधवार सुबह पांच बजे लहंगपुर में तुलसी गांव के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रक में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पहले दो अप्रैल की सुबह भी इसी स्थान के आसपास एक अन्य ट्रक में आग लगने की घटना हुई थी। उस समय भी वाहन खड़ा था और आग अचानक भड़क उठी थी। दोनों घटनाओं में परिस्थितियां लगभग एक जैसी रहीं।