फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A survey of 85,000 women will be conducted for the selection of 'Lakhpati Didis'.

Mirzapur News: लखपति दीदियों के चयन के लिए 85 हजार महिलाओं का होगा सर्वे

Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
A survey of 85,000 women will be conducted for the selection of 'Lakhpati Didis'.
-पिछले वर्ष 42 हजार महिलाओं का सर्वे कर 35 हजार लखपति दीदियों का चयन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदियों के चयन के लिए 85 हजार महिलाओं का चयन किया जाएगा। पिछले वर्ष 42 हजार महिलाओं का सर्वे के बाद 35 हजार महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में चिह्नित किया गया। इस सर्वे में पिछले वर्ष सर्वे की गई 42 हजार महिलाएं भी शामिल रहेंगी।

जिले में 17,845 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, इनमें 1,68,580 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनमें उन महिलाओं को चिह्नित किया जा रहा है, इनकी सालाना आय एक लाख रुपये या उससे अधिक है। लगातार तीन वर्षों तक महिलाओं का सर्वे एवं चिह्नांकन किया जाएगा। जो महिलाएं तीनों वर्षों में लखपति बनी रहेंगी, उन्हें लखपति दीदी माना जाएगा। पहले वर्ष जिले में स्वयं सहायता समूहों की 42 हजार महिलाओं का सर्वे किया गया था। इनमें 35 हजार महिलाएं लखपति बनीं। इस वर्ष 85 हजार महिलाओं के सर्वे का लक्ष्य है, जिसमें पिछले वर्ष सर्वे की 42 हजार महिलाएं भी शामिल रहेंगी। डीसी एनआरएलएम रमाशंकर सिंह ने बताया कि आय की गणना में परिवार की आय भी शामिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed