फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A student was intimidated by receiving obscene videos, and then defrauded of 36,000 rupees after hearing the sound of a siren.

Mirzapur News: अश्लील वीडियो भेज कर छात्रा को डराया, सायरन की आवाज सुना ठगे 36000 रुपये

Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A student was intimidated by receiving obscene videos, and then defrauded of 36,000 rupees after hearing the sound of a siren.
- तहरीर मिलने पर साइबर सेल ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को साइबर ठगों ने पहले अश्लील वीडियो भेज कर डराया और सायरन की आवाज सुना 36000 रुपये ठग लिए। खुद को पुलिस से जुड़ा बताने वाले ठग ने छात्रा के मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो भेज कर परिवार और समाज में वायरल करने की धमकी दी और रुपये की मांग की। बातचीत में ठग ने मोबाइल पर पुलिस सायरन की आवाज भी सुनाई। इससे छात्रा और अधिक भयभीत हो गई।

पीड़िता ने बताया कि जिस समय ठग ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उस समय घर में केवल मां थीं। बदनामी और इज्जत के डर से घबराई छात्रा ने रिश्तेदारों से पैसे जुटाकर ठग के बताए खाते में अलग-अलग किश्त में 36 हजार रुपये भेज दिए। छात्रा ने बताया कि ठग लगातार यह कहता रहा कि पुलिस उसके घर की ओर रवाना हो चुकी है। बाद में जब पिता घर लौटे तो पूरी घटना की जानकारी हुई। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाना में तहरीर दी। साइबर पुलिस कुलदीप पाल ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी। घटना शनिवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed